Haldwani News: 100 रुपये से कम के यूपीआई भुगतान से छोटे कारोबारी दूरी बना रहे
हल्द्वानी, सितम्बर 21 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित शुल्क का असर छोटे कारोबारियों के बीच दिखने लगा है। कुछ कारोबारियों ने 100 रुपये से कम के यूपीआई भुगतान लेना बंद कर दिया है। कारोबारियों का कहना है कि छोटे भुगतान में पहले ही मुनाफा सीमित रहता है। उन्हें आशंका है कि छोटे-छोटे भुगतान से प्राप्त अलग-अलग राशि 2000 से अधिक होने पर उन पर शुल्क लग सकता है। जनरल स्टोर संचालक नीलू हजारा ने बताया कि उन्होंने 100 रुपये से कम के यूपीआई भुगतान लेना बंद कर दिया है। ऐसे ग्राहकों से नकद भुगतान ही लिया जा रहा है। वहीं पटेल चौक स्थित सराफा कारोबारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सोने-चांदी के कारोबार में ज्यादातर भुगतान दो-तीन हजार रुपये से अधिक के होते हैं। यह भी पढ़ें- चौक के थोक व्यापारी बोले, नियम लागू होते ही बंद कर दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.