Haldwani News: 10 सूत्रीय मांगों को लेकर ब्लॉकों में कार्यक्रमों का बहिष्कार
हल्द्वानी, अक्टूबर 2 -- Haldwani News: हल्द्वानी। ग्रामसभा की खुली बैठकों, स्वच्छता अभियानों और अन्य राजकीय कार्यक्रमों का ग्राम प्रधान संगठन ने पूर्ण बहिष्कार किया। संगठन के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह अधिकारी के अनुसार, जिले के सभी आठों ब्लॉकों में बहिष्कार पूरी तरह सफल रहा। प्रधान संगठन ने चेतावनी दी है कि जब तक सरकार उनकी 10 सूत्रीय मांगों पर अमल नहीं करती, तब तक सरकारी कार्यों का विरोध जारी रहेगा। कहा कि मांगें पूरी न होने पर प्रधानों ने जल्द ही कलमबंद हड़ताल करने और सरकारी मुहरें जमा कराने का फैसला लिया है। बहिष्कार में भीमताल ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गंगोला, बेतालघाट के जे.डी. कत्युरा, रामनगर के नवीन सती, कोटाबाग के सुरेंद्र बोहरा, रामगढ़ के नंदन बिष्ट, ओखलकांडा के मदन परगाई व धारी के हरीश गंगोला समेत सभी पदाधिकारियों ने एकजुटता जताई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.