हल्द्वानी, नवम्बर 28 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। वार्ड-58 के तल्ली हल्द्वानी स्थित डी क्लास क्षेत्र में सड़क निर्माण की मांग पूरी न होने पर स्थानीय लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया है। पार्षद मनोज जोशी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर लोगों ने 'जब तक सड़क नहीं, तब तक वोट नहीं' का नारा लगाया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि क्षेत्र में करीब 60 वर्षों से परिवार रह रहे हैं, लेकिन सड़क की समस्या का आज तक समाधान नहीं हो पाया है। हर बार आश्वासन देकर उनकी मांग को टाल दिया जाता है। पार्षद मनोज जोशी ने बताया कि वर्ष 2021 में भी लोगों ने चुनाव बहिष्कार किया था। तब तत्कालीन कुमाऊं आयुक्त ने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर समस्या का निरीक्षण करने और समाधान का आश्वासन दिया था। इसके बाद लोगों ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव म...