हल्द्वानी, अक्टूबर 27 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को हरगोविंद सुयाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हल्द्वानी में युवती सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से करीब 800 छात्राओं ने हिस्सा लिया। वक्ताओं ने कहा, समाज और राष्ट्र निर्माण में युवतियों की भूमिका को सशक्त बनाना पड़ेगा।मुख्य वक्ता अभाविप की राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रवासी कार्यकर्ता क्षमा शर्मा ने युवतियों-छात्राओं की समाज भूमिका पर प्रकाश डाला। एसडीएम मोनिका ने निरंतर परिश्रम करने और अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखते हुए आगे बढ़ने को प्रेरित किया। अतिथि के रूप में सुभ्रा कांडपाल मौजूद रहीं। यहां विभाग संगठन मंत्री कैलाश, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. डिगर सिंह, राज्य विवि कार्य संयोजक सूरज रमोला, राष्ट्रीय क...