Haldwani News: 'मोहान-चौखुटिया मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाया जाए'
हल्द्वानी, अक्टूबर 26 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट ने मोहान-भतरौजखान-भिकियासैंण-मौसी- चौखुटिया मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग-109 के रूप में विकसित करने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजकर मार्ग को लोक निर्माण विभाग से राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को हस्तांतरित करने और दो लेन में चौड़ा करने का अनुरोध किया है। सांसद भट्ट ने कहा कि कुमाऊं क्षेत्र का यह मार्ग पर्यटन, स्थानीय आवागमन और चारधाम यात्रा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। सड़क संकरी होने और यातायात का दबाव बढ़ने के कारण यहां अक्सर जाम की स्थिति बनती है। इससे स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि लगभग 101 किल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.