Haldwani News: 'मनरेगा का भुगतान नहीं होने पर होगा आंदोलन'
हल्द्वानी, जुलाई 20 -- Haldwani News: कोटाबाग। विकासखंड कोटाबाग में मनरेगा योजना के तहत पिछले तीन माह में कराए गए कार्यों का सामग्री भुगतान अब तक नहीं हो सका है। इसे लेकर सोमवार को ग्राम प्रधान संगठन ने नाराजगी जताते हुए खंड विकास अधिकारी डॉ. श्वेता को ज्ञापन सौंपा। प्रधान संगठन का आरोप है कि मनरेगा योजना बंद कर जी राम जी" योजना लागू कर दी गई है, लेकिन मनरेगा के पुराने कार्यों का भुगतान अब तक लंबित है। संगठन ने मांग की है कि लंबित भुगतान के लिए जल्द समय-सीमा निर्धारित की जाए। प्रधान संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं किया गया तो ब्लॉक मुख्यालय पर भुगतान होने तक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुरेंद्र बोरा, प्रधान प्रतिनिधि मदन बजवाल, मुकेश वर्मा, हरीश डोडियाल आदि रहे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.