हल्द्वानी, सितम्बर 29 -- Haldwani News: लालकुआं। पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी ने बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा देने की मांग की है। पात्र परिवारों के भूमि अधिकार और मालिकाना हक से संबंधित कार्रवाई भी जल्द आगे बढ़ाने का आग्रह किया है। मंगलवार को मीडिया को जारी बयान में संध्या डालाकोटी ने कहा कि बिंदुखत्ता में दशकों से हजारों परिवार निवास कर रहे हैं। क्षेत्र में लंबे समय से विद्यालय, अस्पताल समेत कई सरकारी और सार्वजनिक संस्थाएं संचालित हैं। ऐसे में वन अधिकार अधिनियम-2006 के प्रावधानों के तहत पात्र परिवारों के भूमि अधिकारों को मान्यता देकर उन्हें राजस्व अभिलेखों में दर्ज किया जाना चाहिए।उन्होंने बताया कि 19 जून 2024 को जिला स्तरीय समिति ने दावों को स्वीकृति प्रदान करते हुए आगे की कार्रवाई के लिए पत्रावली शासन को भेजी थी। इसके बाद ...