हल्द्वानी, अक्टूबर 27 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। कभी शहर के लोगों के लिए ताजी हवा और सुकूनभरी शाम का ठिकाना रही ठंडी सड़क इन दिनों अवैध पार्किंग और अव्यवस्था का शिकार होकर रह गई है। सुबह-शाम टहलने वालों से गुलजार रहने वाला यह शांत इलाका अब निजी बसों का अघोषित स्टैंड बन चुका है। सड़क के दोनों किनारों पर बेतरतीब खड़ी बसों के चलते चौड़ा मार्ग सिमटकर संकरा हो गया है, जिससे यहां नियमित रूप से घूमने आने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और युवतियों का पैदल चलना तक दूभर हो चुका है। स्थानीय निवासियों और नियमित टहलने वालों का कहना है कि यह सड़क शहर के वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य लाभ और महिलाओं के लिए सुरक्षित चहलकदमी की मुफीद जगह मानी जाती थी। मगर अब स्थिति यह है कि बसें पूरे रास्ते को घेर लेती हैं। इन बसों की वजह से ब्लाइंड स्पॉट बन जाते हैं,...