Haldwani News: 'पेंशनर्स के हितों के लिए आठवें वेतन आयोग में संघर्ष की जरूरत'
हल्द्वानी, नवम्बर 4 -- Haldwani News: हल्द्वानी। उत्तराखंड सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स फेडरेशन की मासिक बैठक बुधवार को बद्रीपुरा स्थित संघ भवन में हुई। इसमें पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं और उनके हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पीसी जोशी ने कहा कि आठवें वेतन आयोग में पेंशनर्स के हितों के संरक्षण के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है। पूर्व की तरह संगठन को अपने अधिकारों के लिए सक्रिय भूमिका निभानी होगी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन अध्यक्ष एससी पंत ने कहा कि सरकार पेंशनर्स की वास्तविक समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है। केवल औपचारिक कार्यक्रमों से उनकी समस्याएं दूर नहीं होंगी। सचिव जीवन चंद्र पन्तौला ने बैठक का संचालन किया। बीएस गैड़ा, मोहन चंद्र तिवारी, मदन राम आर्या, टीसी जोशी, जेएस खोल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.