Haldwani News: 'दिसंबर तक हर हाल में पूरे हों नहर कवरिंग समेत विकास कार्य'
हल्द्वानी, सितम्बर 22 -- Haldwani News: लालकुआं। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में जारी नहर कवरिंग और विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति को लेकर मंगलवार को नगर पंचायत सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। क्षेत्र के विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने विभागीय अधिकारियों को अधिकांश कार्य दिसंबर तक और शेष कार्य हर हाल में जनवरी तक पूरे करने के कड़े निर्देश दिए। विधायक बिष्ट ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.