हल्द्वानी, अक्टूबर 16 -- बंशीधर भगत ने निभाया राजा दशरथ का किरदार Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। राजनीति के मंच पर अपनी अलग पहचान रखने वाले कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत गुरुवार रात को ऊंचापुल की रामलीला में राजा दशरथ के रूप में नजर आए। इसी के साथ दशरथ का किरदार निभाते हुए उन्होंने 51 वां साल हैं। मंच पर उनके उतरते ही दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया। रामलीला में उनके अभिनय को देखने के लिए दर्शकों में खासा उत्साह नजर आया। दशरथ के रूप में मंच पर पहुंचे भगत ने चलते हैं सच्चे वीर सदा, झूठे दांव नहीं चलते, दशरथ तो चलता है लेकिन दशरथ के पांव नहीं चलते...। के साथ अपने अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद कोप भवन में रूठी कैकेयी को मनाने का प्रसंग जीवंत किया गया।कुल 30 मिनट तक विधायक ने अभिनय किया। मंचन के बाद भगत ने कहा कि जि...