हल्द्वानी, नवम्बर 13 -- Haldwani News: हल्द्वानी। देशभर में 14 ³नवंबर, बाल दिवस को लेकर उत्साह है। इसे धूमधाम से मनाया जाएगा। बच्चों की खुशियों और उनके उज्ज्वल भविष्य की बातें होंगी, लेकिन बदलते दौर की एक कड़वी हकीकत यह भी है कि आधुनिक बचपन अब 'स्मार्टफोन' की कैद में सिमटता जा रहा है। कभी 'चंदामामा', 'नंदन', 'चंपक' और 'पंचतंत्र' की कहानियों में खोए रहने वाले बच्चों का बचपन अब स्मार्टफोन की स्क्रीन तक सिमटता जा रहा है। जिस उम्र में बच्चों के हाथों में कहानियों की किताबें और खेल के मैदान में बल्ला होना चाहिए, उस उम्र में उनकी उंगलियां मोबाइल पर रील्स स्क्रॉल करने में व्यस्त हैं। डिजिटल दौर में बच्चों की किताबें पढ़ने की आदत तेजी से कम हो रही है। हल्द्वानी के पुस्तक विक्रेताओं और लाइब्रेरी संचालकों के मुताबिक, पिछले कुछ वर्षों में बाल साहित्...