हल्द्वानी, अक्टूबर 16 -- Haldwani News: हल्द्वानी। नवाबी रोड की कलावती कॉलोनी में एक दिन में ही नई सड़क उखड़ने पर समाजसेवी विशाल वर्मा ने शुक्रवार को डीएम ललित मोहन रयाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सड़क उखड़ने को जनता के टैक्स के पैसे की बर्बादी बताते हुए जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि सड़कों को गड्ढा मुक्त करने में मानकों की अनदेखी हो रही है। जिससे भरे गए गड्ढे और सड़क अगले ही दिन उखड़ रही है। जिससे भ्रष्टाचार की आशंका बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Nainital News: सड़कों के गड्ढे भरने के काम की नियमित निगरानी करें अधिकारी : डीएम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...