Haldwani News: 'क्रीसेंडो' में छात्रों ने लोकसंस्कृति की झलक पेश कर सब का मन मोहा
हल्द्वानी, अक्टूबर 25 -- Haldwani News: हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज का वार्षिकोत्सव 'क्रीसेंडो' जारी है। रविवार को मेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और प्राचार्य प्रो. डॉ. अजय आर्या ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में मेडिकल छात्रों ने पहाड़ी नृत्य की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया और उत्तराखंड की लोकसंस्कृति की सुंदर झलक पेश की।कमिश्नर रावत ने छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि डॉक्टरी की पढ़ाई और मरीजों की सेवा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेना व्यक्तित्व को निखारता है। प्राचार्य प्रो. आर्या ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि सर्वांगीण विकास करना है। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. जीएस तितियाल, डॉ. गण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.