Haldwani News: 'अटल पार्क की क्षतिग्रस्त दीवार की जल्द करें मरम्मत'
हल्द्वानी, सितम्बर 11 -- Haldwani News: हल्द्वानी। बिठौरिया नंबर-1 चंबलपुर स्थित अटल पार्क की ध्वस्त बाउंड्री वॉल को जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने जल्द ठीक करने के निर्देश दिए हैं। बिठौरिया विकास संघर्ष समिति की शिकायत पर नगर आयुक्त और एसडीएम को कार्रवाई करने को कहा गया है। 22 अगस्त को बारिश के दौरान पार्क की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी। टूटी दीवार से पार्क में आने वाले बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को खतरा बना हुआ है। समिति के संरक्षक सेवानिवृत्त सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी रमेश चंद्र पाण्डे ने शुक्रवार को जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को पत्र भेजा था। इसका संज्ञान लेकर अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.