हल्द्वानी, नवम्बर 13 -- Haldwani News: हल्द्वानी। गौलापार हेलीपैड तक पहुंचने का सही रास्ता न मिलने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, स्टेडियम के पास लगी बड़ी-बड़ी राजनीतिक होर्डिंग्स पायलटों के लिए लैंडिंग और टेकऑफ के दौरान परेशानी का कारण बनी हुई हैं। यात्रियों और पायलटों की इन समस्याओं के बावजूद अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। हेरिटेज एविएशन के बेस इंचार्ज गौरव गहलोत ने बताया कि गूगल मैप पर हेलीपैड की सही लोकेशन अपडेट नहीं है। मैप पर केवल कंपनी का नाम दर्ज होने के कारण दूरदराज से आने वाले यात्री रास्ता भटककर तिकोनिया स्थित आर्मी हेलीपैड पहुंच जाते हैं। वहां सेना के जवानों से पूछताछ करने के बाद उन्हें गौलापार हेलीपैड का सही रास्ता पता चलता है। उन्होंने बताया कि स्टेडियम के पास लगी बड़ी-बड़ी राजनीतिक ह...