हल्द्वानी, जुलाई 14 -- Haldwani News: हल्द्वानी। हीरानगर क्षेत्र में अतिक्रमण की शिकायत पर आज प्रशासन की टीम एक्शन मोड में नजर आई। एसडीएम मोनिका के नेतृत्व में प्रशासन, सिंचाई विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर विवादित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय पार्षद शैलेन्द्र दानू, तहसीलदार कुलदीप पांडे समेत राजस्व विभाग व नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे। मौके पर मौजूद राजस्व विभाग की टीम ने सरकारी अभिलेखों के अनुसार भूमि की स्थलीय जांच और पैमाइश की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...