Haldwani News: हिन्दुस्तान की मुहिम पर मुहर, गोरापड़ाव में फ्लाईओवर-तीनपानी में अंडरपास मंजूर
हल्द्वानी, अक्टूबर 24 -- Haldwani News: हल्द्वानी। एनएच-109 हाईवे (लालकुआं-काठगोदाम के बीच) पर सड़क हादसों का खतरा कम करने के लिए केंद्र सरकार ने दो बड़ी परियोजनाओं को हरी झंडी दे दी है। 'हिन्दुस्तान' की मुहिम 'हाईवे पर खतरा' के बाद गोरापड़ाव में एलिवेटेड फ्लाईओवर और तीनपानी में चार लेन के अंडरपास को केंद्र से मंजूरी मिल गई है। करीब 17.91 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित इन कार्यों से लोगों को हाईवे पार करने के लिए सुरक्षित रास्ता मिलने की उम्मीद है। इससे सड़क के बीच से निकलने, गलत दिशा में वाहन चलाने और तेज रफ्तार वाहनों के बीच फंसने का खतरा कम हो सकता है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) दिवाली के बाद निर्माण शुरू कराने की तैयारी में है। गोरापड़ाव में बनेगा 176 मीटर लंबा फ्लाईओवर यह भी पढ़ें- Haldwani News: तीनपानी फ्लाईओवर फिर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.