Haldwani News: हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत
हल्द्वानी, जुलाई 25 -- Haldwani News: हल्द्वानी। बैलपड़ाव में सड़क हादसे में घायल एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। जानकारी के मुताबिक 18 जुलाई को बैलपड़ाव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई थी। जिसमें गेबुआ, कालाढूंगी निवासी 31 वर्षीय राकेश बुरी तरह घायल हो गया था। उसका डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार चल रहा था। शुक्रवार रात राकेश ने दम तोड़ दिया। मेडिकल चौकी प्रभारी एमएस रौतेला ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच घटनास्थल के दायरे में आने वाली पुलिस करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.