Haldwani News: हाथीडगर में सिंचाई नहर से मिला युवक का शव
हल्द्वानी, अक्टूबर 20 -- Haldwani News: रामनगर। रामनगर के हाथीडगर क्षेत्र में मंगलवार को सिंचाई नहर से एक युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाथीडगर गुरुद्वारे के पास स्थित नहर से शव को बाहर निकाला। फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। रामनगर कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मंगलवार को स्थानीय लोगों ने सिंचाई नहर में शव पड़े होने की सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नहर से बरामद किया। युवक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए शव को 72 घंटे तक मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.