Haldwani News: हाट बाजार में चालान से फड़ कारोबारियों में रोष
हल्द्वानी, अगस्त 17 -- Haldwani News: कालाढूंगी। हाट बाजार में पुलिस के चालानी कार्रवाई से आक्रोशित फड़ कारोबारियों ने सोमवार को एसडीएम सुधीर कुमार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा कि शुक्रवार को हाट बाजार लगता है। जिसकी तहबाजारी सभी फड़ कारोबारी पालिका को देते आ रहे हैं। लेकिन पुलिस अतिक्रमण के नाम पर चालान की कार्रवाई करती है। कारोबारियों ने अनुरोध किया कि चालानी कार्रवाई को तत्काल रोका जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला पंचायत सदस्य अर्णव कंबोज, सभासद रोहित बुढलाकोटी, कमल अधिकारी, नदीम अहमद, सलमान वारसी, खुर्शीद अहमद, खालिक अहमद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.