हल्द्वानी, जुलाई 16 -- Haldwani News: हल्द्वानी। गौलापार में हाईकोर्ट स्थापित होने की संभावना के साथ क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को भी नए सिरे से विकसित करने की तैयारी तेज होने की उम्मीद है। पहले से प्रस्तावित विकास योजनाओं को गति मिलने के साथ सड़क, बिजली, पेयजल, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में बड़े सुधार का रास्ता खुलेगा। हल्द्वानी-चोरगलिया मार्ग को फोरलेन बनाने का प्रस्ताव पहले से तैयार है। क्षेत्र में नया बिजलीघर स्थापित करने के लिए यूपीसीएल भूमि की तलाश कर रहा है, जबकि फिल्टर प्लांट बनने से गौला नदी के जल का उपयोग कर पेयजल आपूर्ति को मजबूत किया जा सकेगा। बढ़ती आबादी और संभावित न्यायिक गतिविधियों को देखते हुए नए थाने की आवश्यकता भी महसूस की जा रही है। यह भी पढ़ें- हल्द्वानी बनेगा उत्तराखंड का नया न्यायिक महानगर, मिलेगी विकास की नई उड़ाननिव...