हल्द्वानी, जुलाई 27 -- Haldwani News: संतोष जोशी हल्द्वानी। हल्द्वानी स्टेडियम में 31 जुलाई से 2 अगस्त तक तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला क्रीड़ाधिकारी निर्मला पंत ने बताया कि सभी 8 ब्लॉकों से बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे।मुकाबले अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में कराए जाएंगे। ओपन वर्ग में एकल, युगल और मिक्स डबल के मैच खेले जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए खेल विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कोर्ट की मार्किंग, रेफरी और अन्य व्यवस्थाएं अंतिम चरण में हैं। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य जिले के उभरते खिलाड़ियों को बेहतर मंच देना और उनकी प्रतिभा को निखारना है। अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएग...