Haldwani News: हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर बेलबाबा मंदिर के निकट हाईकोर्ट परिसर विकसित करने के लिए चिह्नित
हल्द्वानी, अगस्त 13 -- Haldwani News: हल्द्वानी। हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर बेलबाबा मंदिर के निकट हाईकोर्ट परिसर विकसित करने के लिए लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) को मंजूरी मिल गई है। वन भूमि के बदले क्षतिपूरक वनीकरण के लिए नैनीताल और अल्मोड़ा में करीब 60 हेक्टेयर भूमि चिह्नित करने की कवायद भी शुरू हो गई है। ये दोनों प्रक्रिया पूरी होने के बाद वन भूमि हस्तांतरण की कार्रवाई आगे बढ़ेगी। राज्य कैबिनेट ने सात अगस्त को बेलबाबा क्षेत्र में हाईकोर्ट परिसर के लिए 30 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराने को मंजूरी दी थी। लोनिवि को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के डीएफओ यूसी तिवारी ने बताया कि चिह्नित भूमि के सर्वे के लिए लोनिवि का पत्र मिला था। सर्वे की अनुमति दे दी गई है। उच्चाधिकारियों के निर्देश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
भूम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.