हल्द्वानी, जुलाई 25 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। शहर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। शनिवार सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक रुक-रुक कर 44 मिमी बारिश हुई। इसके बाद दिन में धूप निकल आई, जिससे वातावरण में नमी की मात्रा 57 प्रतिशत तक पहुंच गई। इससे उमस और गर्मी बढ़ गई। इस दौरान हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि शाम होते-होते आसमान साफ हो गया, लेकिन मौसम विभाग ने रात में फिर से बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि राज्य के सभी जिलों के अनेक इलाकों में 31 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Bihar Rain Alert: बिहार के बक्सर, भोजपुर और रोहतास समेत कई जिलों में होगी बारिश; मौसम का हाल इसके साथ ही...