Haldwani News: हल्द्वानी में सुबह धूप, शाम को हुई तेज बारिश
हल्द्वानी, अगस्त 19 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। हल्द्वानी में बुधवार को मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिला। सुबह की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई जबकि शाम होते-होते तेज बारिश ने गर्मी से राहत दी। डेढ़ घंटे तक हुई बारिश ने उमस को भी खत्म किया। बुधवार को हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय हल्के बादल रहे और धूप निकली लेकिन शाम को साढ़े चार बजे शुरु हुई बारिश ने राहत दे दी। तेज बारिश के कारण कई निचले इलाकों और सड़कों पर हल्का जलभराव भी देखने को मिला। जिससे लोगों को परेशानी हुई। पंतनगर विवि के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एएस नैन ने जानकारी दी कि अगले दो दिन बारिश रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.