हल्द्वानी, अगस्त 12 -- Haldwani News: हल्द्वानी। हल्द्वानी के खेल प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है। क्षेत्र में पीपलपोखरा नंबर-1 एबीएम स्कूल के सामने 'पिकलयार्ड' का शुभारंभ 9 अगस्त को दिवाकर सिंह रौतेला, सुंदर सिंह बोनाल और डॉ. गोविंद सिंह तितियाल ने किया। पिकलयार्ड की संस्थापक मौसमी सोनाल ने बताया कि यह कोर्ट सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि पिकलयार्ड खेल प्रेमियों के लिए फिटनेस के साथ-साथ मनोरंजन और सामाजिक मेल-मिलाप का एक बेहतरीन माध्यम बनेगा। पिकलबॉल एक लोकप्रिय रैकेट खेल है जो टेनिस, बैडमिंटन और टेबल टेनिस का मिश्रण है। मौसमी ने इस प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने में सहयोग के लिए अपने पिता दीवान सिंह सोनाल, मां मालती सोनाल और बहन अलका सोनाल का आभार जताया। यह भी पढ़ें- Haldwani News: वानिकी अकादमी में टेनिस...