हल्द्वानी, अक्टूबर 3 -- Haldwani News: हल्द्वानी। हल्द्वानी में शनिवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे, हालांकि बारिश नहीं हुई। मौसम का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते तीन दिनों से बारिश नहीं होने के कारण लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बादल छाने के बावजूद वातावरण में नमी बनी रही, जिससे दिनभर लोग परेशान नजर आए। मौसम में बदलाव के बीच लोगों को बारिश की उम्मीद बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश होने से उमस और गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर भी लोगों की नजर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...