Haldwani News: हल्द्वानी में महिला चौकी प्रभारी को एसओजी सिपाही ने जड़ा थप्पड़
हल्द्वानी, अक्टूबर 16 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। हल्द्वानी में पुलिस महकमे से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक एसओजी सिपाही पर चौकी प्रभारी महिला दरोगा को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद सिपाही ने आपा खो दिया और महिला दरोगा पर हाथ उठा दिया। पुलिस कप्तान तक मामला पहुंचा है। जानकारी के मुताबिक विवाद करीब तीन दिन पहले सुबह के समय थाने में हुआ था। किसी बात को लेकर महिला दरोगा और एसओजी सिपाही के बीच बहस शुरू हुई। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और आरोप है कि एसओजी में तैनात सिपाही ने मर्यादा को ताक पर रखते हुए महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ दिया। इस दौरान यहां हंगामा हो गया। लेकिन महकमे ने थाना स्तर पर ही इसे निपटा दिया। हालांकि महिला दरोगा पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.