हल्द्वानी, अक्टूबर 13 -- Haldwani News: हल्द्वानी। हल्द्वानी की कई महिलाएं नवरात्र में नौ दिन व्रत रखने के साथ अपनी नौकरी और घर की जिम्मेदारियां भी निभा रही हैं। इनके लिए मां की भक्ति केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प भी है। 75 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता पुष्पा जोशी 46 वर्षों से नवरात्र में फलाहार का व्रत रख रही हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी वकालत से जुड़ी जिम्मेदारियों निभाने के साथ उनकी आस्था का यह सिलसिला जारी है। उन्होंने बताया करीब पांच दशक से वह नवरात्र में व्रत रखकर अपनी दिनचर्या में भक्ति और कर्म, दोनों को स्थान दे रही हैं। वहीं, 51 वर्षीय पार्वती जोशी 25 वर्षों से नवरात्र का व्रत रख रही हैं। केवीएम स्कूल में आया के रूप में नौ घंटे की ड्यूटी निभाने के बाद भी उनकी जिम्मेदारियां खत्म नहीं...