Haldwani News: हल्द्वानी में पर्यावरण मित्रों का धरना चौथे दिन भी जारी
हल्द्वानी, सितम्बर 5 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े वरिष्ठ पर्यावरण मित्रों का नगर निगम परिसर में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने दो-टूक चेतावनी दी है कि जब तक उनकी जायज मांगों का निस्तारण नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। संघ ने नगर निगम प्रशासन पर वरिष्ठ कर्मियों की अनदेखी कर मिलीभगत से चहेतों और सेवानिवृत्त कर्मियों के आश्रितों को मनमाने ढंग से वार्ड सौंपने का गंभीर आरोप लगाया है। संघ के प्रदेश सदस्य विजय पाल ने कहा कि वरिष्ठ पर्यावरण मित्रों की मांगें पूरी तरह न्यायसंगत हैं। यदि निगम प्रशासन ने हठधर्मिता छोड़कर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा। कर्मचारियों का आरोप है कि वे लंबे समय से प्रभारी पर्यावरण पर्यवेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.