हल्द्वानी, अगस्त 23 -- Haldwani News: संतोष जोशी हल्द्वानी। हल्द्वानी में रविवार को दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदली। करीब एक घंटे तक रिमझिम बारिश हुई। इससे उमस खत्म हो गई और गर्मी से लोगों को राहत मिली।रविवार को शहर में सुबह से ही धूप खिली थी। लेकिन दोपहर 2:30 बजे बाद मौसम का मिजाज बदल गया। 2:55 बजे तेज बारिश शुरू हुई और अगले एक घंटे तक जारी रही। अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के बाद शहर में कई जगहों पर जलभराव हो गया। हालांकि कुछ देर बाद ही स्थिति सामान्य हो गई। बीते 24 घंटे में हल्द्वानी में 10 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। यह भी पढ़ें- कुमाऊं में 25 तक बारिश का येलो अलर्ट पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एएस नैन ने बताया कि 25 अगस्त तक कुमाऊं के सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है...