हल्द्वानी, नवम्बर 25 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में बुधवार को यातायात व्यवस्था लड़खड़ा गई। मुख्य बाजार से लेकर नैनीताल रोड तक लगे जाम ने शहर की रफ्तार रोक दी। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात का दबाव बढ़ने से हालात बिगड़ते चले गए। सिंधी चौक, मुखानी चौराहा, नैनीताल बैंक चौराहा और मंगल पड़ाव समेत कई स्थानों पर वाहन रेंगे। मुख्य बाजार में आड़े-तिरछे खड़े दोपहिया और चौपहिया वाहनों ने भी जाम की समस्या को और गंभीर कर दिया। सबसे ज्यादा दिक्कत हाईवे किनारे नो पार्किंग में आड़े-तिरछे खड़े वाहनों ने शहर की रफ्तार रोकी। यह भी पढ़ें- Gangapar News: करछना में घंटों लगा रहा जाम, राहगीर बेहाल राहगीरों और बाजार पहुंचने वाले लोगों को भी काफी परेशानी उठ...