हल्द्वानी, जुलाई 27 -- Haldwani News: संतोष जोशी हल्द्वानी। हल्द्वानी में सोमवार को सुबह से हल्के बादलों के बीच धूप निकली रही। लेकिन दिन के समय उमस से लोग परेशान रहे। शाम होते-होते रिमझिम बारिश ने उमस से राहत दी। देर शाम तक हवाएं भी चलती रहीं।शहर में दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। तीन बजे के आसपास तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, जो देर शाम तक जारी रही। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज हुई। पंतनगर के मौसम विशेषज्ञ डॉ.एएस नैन ने बताया कि अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...