हल्द्वानी, सितम्बर 12 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। हल्द्वानी में शनिवार को दिनभर तीखी धूप और उमस ने लोगों को बेहाल रखा, लेकिन शाम होते ही मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई। झमाझम बारिश से शहरवासियों को उमस से खासी राहत मिली है। पंतनगर विवि के मौसम विशेषज्ञ डॉ.एएस नैन ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के बाद ठंडी हवाएं चलने से तापमान में हल्की गिरावट आई है। जिससे मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो दिनों तक शहर में हल्की बारिश होने और हवा चलने की संभावना जताई है। देर शाम तक हल्द्वानी में बारिश का दौर जारी रहा। जिस कारण सड़कों पर हुए गड्ढों में पानी भी जमा हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...