Haldwani News: हल्द्वानी में त्योहार की खुशियों पर 'गड्ढों' का ग्रहण
हल्द्वानी, अक्टूबर 20 -- Haldwani News: हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक और खरीदारी की चहल-पहल बढ़ने लगी है। लेकिन शहर की बदहाल और जगह-जगह खुदी सड़कें आम जनता और व्यापारियों की खुशियों पर पानी फेरती नजर आ रही हैं। एक तरफ जहां मानसून से पहले खोदी गई कई सड़कों का पुनर्निर्माण अब तक लटका हुआ है, वहीं बारिश थमते ही सीवर और पेयजल लाइनों के नाम पर शहर में दोबारा खुदाई का दौर शुरू हो गया है। त्योहार के सीजन में जब सड़कों पर सुगम यातायात की सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब गड्ढों और मलबे के कारण आवागमन बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है। स्थानीय निवासियों को उम्मीद थी कि बारिश का दौर समाप्त होने के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की जाएगी और उन्हें राहत मिलेगी। लेकिन ऐसा होने के बजाय जल निगम और संबंधित विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.