हल्द्वानी, अगस्त 27 -- Haldwani News: हल्द्वानी। हल्द्वानी में बुधवार रात से शुरू हुई झमाझम बारिश का सिलसिला गुरुवार सुबह तक लगातार जारी रहा। कई घंटों तक चली बारिश के बाद शहर का मौसम सुहावना हो गया है और पिछले कुछ दिनों से परेशान कर रही उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है। दो डिग्री अधिकतम तापमान लुढ़का है। लगातार हो रही इस बारिश के चलते शहर के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम में आए इस बदलाव के बाद हल्द्वानी का अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरकर गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। यह भी पढ़ें- रिमझिम बारिश से सुहावना हुआ हल्द्वानी का मौसम पंतनगर विवि के मौसम विशेषज्ञ डॉ.एएस नैन ने बताया कि सुबह के वक्त सुहावने मौसम के बीच लोगों ने राहत की सांस ली है। अभी रूक रूककर ब...