Haldwani News: हल्द्वानी में टूटी सड़कें बिगाड़ रहीं वाहनों की सेहत
हल्द्वानी, सितम्बर 18 -- Haldwani News: हल्द्वानी। हल्द्वानी शहर की बदहाल सड़कें वाहनों की सेहत बिगाड़ रही हैं। चालकों को भी शारीरिक परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। इससे लोगों पर आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है। शहर में बरेली रोड, तिकोनिया, मुखानी चौराहा, रामपुर रोड समेत अन्य प्रमुख सड़कें, गली-मोहल्ले और ग्रामीण इलाके गड्ढों से बेहाल हैं। बारिश में जलभराव के बाद गड्ढे दिखाई नहीं देते। ऐसे में दोपहिया चालक जहां गिरकर चोटिल होते हैं वहीं कारों के टायर, रिम, सस्पेंशन और निचले हिस्से को नुकसान पहुंचता है। गड्ढे से बचने के लिए अचानक ब्रेक या दिशा बदलना हादसे का खतरा और बढ़ा देता है। 'हिन्दुस्तान' की ओर से की गई पड़ताल में सर्विस सेंटर, मैकेनिकों, चिकित्सकों और वाहन चालकों से बातचीत के आधार पर सामने आया कि सड़कों पर गड्ढों के कारण एक दोपहिया वाहन पर सालान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.