हल्द्वानी, अगस्त 3 -- Haldwani News: संतोष जोशी हल्द्वानी। हल्द्वानी पुलिस ने जुआ खेल रहे 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी हल्द्वानी क्षेत्र के रहने वाले हैं। आरोपियों पर जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर रविवार रात चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान रामलीला मोहल्ला के पास दुकान के दो मंजिला पुराने गोदाम में 13 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। आरोपियों के पास से Rs.58,950 रुपये बरामद हुए हैं। आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...