Haldwani News: हल्द्वानी में गोल्ज्यू पूजन के साथ हरेला मेले का आगाज
हल्द्वानी, जुलाई 12 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। हीरानगर स्थित पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में रविवार को पांच दिवसीय हरेला मेले का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। गोल्ज्यू देवता के पूजन से शुरू हुए मेले में उत्तराखंड की लोक संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक परंपराओं का सुंदर संगम देखने को मिला। मेले का उद्घाटन मंच के संरक्षक एवं राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर और मंच अध्यक्ष खड़ग सिंह बगड़वाल ने किया। उन्होंने कहा कि हरेला केवल पारंपरिक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण, हरियाली संवर्धन और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है। उद्घाटन के बाद पारंपरिक संस्कार गीतों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुए। 6 से 13 वर्ष आयु वर्ग की एकल लोकगीत प्रतियोगिता और कनिष्ठ वर्ग की समूह लोकनृत्य प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.