हल्द्वानी, सितम्बर 27 -- Haldwani News: हल्द्वानी। पंडित चंद्रशेखर पंत देवभूमि शास्त्रीय संगीत मंच की ओर से रविवार को 50वीं मासिक शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन किया गया। मुरली वाले बाबा मंदिर परिसर स्थित हॉल में कलाकारों की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को सराबोर कर दिया। डॉ. गुंजन जोशी के निर्देशन में श्री राधा कृष्ण संगीत एवं कम्प्यूटर एज्युकेशन संस्थान के कलाकारों ने राग भीमपलासी में सरस्वती वंदना और भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी। अखिलेश धपोला ने राग शुद्ध कल्याण में अपनी सुरीली प्रस्तुति दी। आनंद बिष्ट ने तबला वादन में तीनताल की प्रभावशाली प्रस्तुति दी इी। गौरव बिष्ट और जोएल खोखर ने हारमोनियम पर अभिषेक तिवारी व शुभम पोखरिया ने तबले पर बेहतरीन तालमेल के साथ सहयोग दिया। संयोजन डॉ. जगमोहन परगांई, व्यापक जोशी, गोपाल जोशी ने किया।

हिंदी हिन्...