Haldwani News: हल्द्वानी ब्लॉक के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आज से
हल्द्वानी, जुलाई 24 -- Haldwani News: प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। मुख्यमंत्री उभरते उदीयमान योजना के तहत हल्द्वानी ब्लॉक के खेल प्रतिभाओं के लिए चयन ट्रायल मंगलवार से स्पोर्ट्स स्टेडियम, हल्द्वानी में होंगे। दो दिनी ट्रायल में 8 से 14 वर्ष की आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे।जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत ने बताया कि योजना के तहत पहले विद्यालय स्तर और फिर न्याय पंचायत स्तर पर चयन प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। अब ब्लॉक स्तर पर खिलाड़ियों के हुनर की परख की जा रही है। इसके बाद नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले स्कूलों के खिलाड़ियों के लिए 27 से 30 तारीख तक ट्रायल होंगे। इनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे की खेल योजनाओं और छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.