हल्द्वानी, सितम्बर 1 -- Haldwani News: हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। हल्द्वानी में मानसून के दौरान खतरा बनने वाले नालों से लोगों को जल्द राहत मिलेगी। सिंचाई विभाग ने शहर के नालों के पुनर्निर्माण और चौड़ीकरण के लिए 415 करोड़ रुपये की योजना पर काम शुरू कर दिया है। इसके लिए विभाग ने टेंडर जारी कर दिए हैं। योजना पूरी होने पर नालों की तस्वीर बदल जाएगी। हल्द्वानी में आबादी क्षेत्र के नजदीक बहने वाले नाले हर साल मानसून में परेशानी का कारण बनते हैं। नाला उफान में आने से पानी नजदीकी कॉलोनियों में घुसने के साथ मकानों के लिए खतरा बना रहता है। इस वजह से कई परिवारों को अपने घर तक खाली करने पड़ते हैं। इसके समाधान के लिए अब सिंचाई विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। विभाग के बनाए ड्रेनेज प्लान के प्रथम चरण को मंजूरी मिलने के बाद नालों के सुधारीकरण के टेंडर ज...