Haldwani News: हल्द्वानी के लिए खतरा बने नालों का होगा समाधान
हल्द्वानी, अक्टूबर 28 -- Haldwani News: हल्द्वानी। हल्द्वानी में मानसून के दौरान खतरा बनने वाले नालों से लोगों को जल्द राहत मिलेगी। 415 करोड़ रुपये की योजना से नालों के सुधारीकरण का काम किया जाना है। सिंचाई विभाग को शहर के नालों के पुनर्निर्माण और चौड़ीकरण के लिए 8.5 करोड़ रुपये की पहली किस्त मिल गई है। विभाग ने टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य करने की तैयारी कर ली है। हल्द्वानी में आबादी क्षेत्र के नजदीक बहने वाले नाले हर साल मानसून में परेशानी का कारण बनते हैं। नाला उफान में आने से पानी नजदीकी कॉलोनियों में घुसने के साथ मकानों के लिए खतरा बना रहता है। कई परिवारों को अपने घर तक खाली करने पड़ते हैं। इसके समाधान के लिए सिंचाई विभाग के ड्रेनेज प्लान के लिए शासन से 415 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। विभाग ने टेंडर भी जारी किए थे। वही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.