Haldwani News: हल्द्वानी के पॉश इलाकों में बंदरों की दहशत
हल्द्वानी, अगस्त 26 -- Haldwani News: हल्द्वानी। हल्द्वानी के पॉश इलाकों में भी बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। नैनीताल रोड, कालाढूंगी रोड, डहरिया, सिविल लाइंस, पीलीकोठी, जज फार्म, देवलचौड़, मुखानी और ऊंचापुल जैसे पॉश क्षेत्रों में बंदरों के झुंड दिनभर घरों और बाजारों में उत्पात मचा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह से ही 20 से 30 बंदरों का झुंड छतों पर आ जाता है। छत पर सुखाए गए कपड़े फाड़ देना, गमले तोड़ देना और रखा सामान बर्बाद करना आम बात हो गई है। कई घरों में बंदर रसोई तक घुसकर खाने का सामान तक उठा ले जा रहे हैं। बंदरों के आतंक से बुजुर्गों और बच्चों में सबसे ज्यादा दहशत है। पिछले छह माह में एक दर्जन से अधिक लोगों को बंदरों के काटने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। स्थानीय महिलाओं ने बताया कि छत पर जाना भी अब जोखिम भरा हो गया है। द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.