हल्द्वानी, अगस्त 14 -- Haldwani News: हल्द्वानी। सिर पर लिपटी जटाओं को जब संतोष नाथ खोलती हैं तो उनकी लंबाई देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। करीब 14 फीट 6 इंच लंबी जटाएं हल्द्वानी के वृद्धाश्रम में रह रहीं 85 वर्षीय बुजुर्ग साध्वी की पहचान बन गई हैं। यह लंबाई हाल ही में हल्द्वानी की रेणु धरियाल के गिनीज रिकॉर्ड में दर्ज 8 फीट 10 इंच लंबे बालों से करीब छह फीट अधिक है। हालांकि संतोष नाथ की जटाओं की लंबाई की अभी किसी आधिकारिक विश्व रिकॉर्ड संस्था से पुष्टि नहीं हुई है। जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा स्थित आश्रय सेवा समिति वृद्धाश्रम में रह रहीं संतोष नाथ कूल्हा टूटने और पैर में दिक्कत के कारण वॉकर के सहारे चलती हैं, लेकिन जटाओं की देखभाल खुद करती हैं। मूल रूप से बरहैनी, बाजपुर की संतोष नाथ का नाम कभी शीला देवी था। 1960 में वेद प्रकाश से विवाह हुआ। पा...