हल्द्वानी, अक्टूबर 16 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। हल्द्वानी में पिछले साल हुई दो बड़ी चोरियों के मामले में नेपाली मूल के दो मुख्य आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। एक वारदात में ज्वैलरी शॉप से करीब डेढ़ करोड़ रुपये के आभूषण चोरी हुए, जबकि दूसरी में शहर के बड़े कारोबारी के घर को निशाना बनाया गया था। कुसुमखेड़ा चौराहे पर राधिका ज्वैलरी शॉप के बगल में दुकान किराये पर लेने वाले जनकराज जोशी ने कथित तौर पर मरम्मत की आड़ में दीवार में सेंध लगाई। 19-20 दिसंबर की रात चोर करीब डेढ़ करोड़ रुपये के आभूषण लेकर फरार हो गए। पुलिस कुछ आरोपियों तक पहुंची, लेकिन कथित मास्टरमाइंड जनकराज अब भी पकड़ से बाहर है। यह भी पढ़ें- Haldwani News: हल्द्वानी की दो बड़ी चोरियों के मास्टरमाइंड अब भी फरार दूसरी घटना 26 नवंबर को कारोबारी दीपक अग्र...