Haldwani News: हल्दूचौड़ में 14-15सजेगा पंखुड़ियां महोत्सव का मंच
हल्द्वानी, नवम्बर 10 -- Haldwani News: लालकुआं। हल्दूचौड स्थित नया बाजार स्थित शास्त्री मैदान में 14 और 15 नवंबर को पंखुड़ियां महोत्सव-2026 (सीजन-16) आयोजित होगा। दो दिवसीय महोत्सव में मिस उत्तराखंड, इंडियाज बिगेस्ट डांसर, उत्तराखंड बेस्ट डांसर, सुपर मॉडल और वॉइस ऑफ उत्तराखंड जैसी प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसके अलावा लोक कलाकार और सांस्कृतिक दल प्रस्तुतियां देंगे। समिति अध्यक्ष रिम्पी बिष्ट ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य स्थानीय एवं उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उत्तराखंड की संस्कृति को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: 15 नवंबर से सजेगा शांतिपुरी में चतुर्थ दानपुर महोत्सव का मंच
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.