Haldwani News: हल्दूचौड़ के हिमांशु बने लेफ्टिनेंट
हल्द्वानी, सितम्बर 10 -- Haldwani News: लालकुआं। हल्दूचौड़ के दुर्गापालपुर परमा निवासी सेवानिवृत्त हवलदार गोपाल दत्त मिश्रा के पुत्र हिमांशु मिश्रा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। हिमांशु ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और आईआईटी वाराणसी से स्नातकोत्तर की पढ़ाई की। विदेशी कंपनी की आकर्षक नौकरी छोड़कर उन्होंने सेना में अधिकारी बनने का अपना बचपन का सपना पूरा किया। उनकी उपलब्धि पर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का सहित क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.