हल्द्वानी, अक्टूबर 6 -- Haldwani News: हल्द्वानी,वरिष्ठ संवाददाता। नासिक महाराष्ट्र में बीते 4 से 6 अक्तूबर तक आयोजित 10वीं मॉडर्न पेंटाथलॉन नेशनल चैंपियनशिप (लेजर रन) में हल्दूचौड़ के हिम्मतपुर चौमवाल निवासी आरडी जोशी ने स्वर्ण पदक जीता। 50 से अधिक आयु वर्ग की राष्ट्रीय स्पर्धा में जोशी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। अब आरडी जोशी का चयन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हो गया है। वह आगामी नवंबर माह में दुबई में प्रस्तावित एशियन पेंटाथलॉन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे पहले भी जोशी ने अहमदाबाद में आयोजित मॉडर्न पेंटाथलॉन में दो स्वर्ण पदक जीते थे, जबकि गौलापार तरणताल हल्द्वानी में आयोजित तैराकी प्रतियोगिताओं में भी पदक हासिल कर चुके हैं। जोशी की उपलब्धि पर उप कुलसचिव खेल विश्वविद्यालय रशिका...